पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त प्रदेश अध्यक्ष मूवीन शेख भाजपा समर्थक मंच से निष्कासित…..
पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त प्रदेश अध्यक्ष मूवीन शेख भाजपा समर्थक मंच से निष्कासित.....

भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव जी के निर्देशानुसार भाजपा समर्थक मंच के गुजरात प्रदेश प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने 2024 में फिर मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार प्रधानमंत्री व भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनपद आणन्द और जनपद सूरत में 12 दिसंबर को प्रदेश की समीक्षा बैठक में उपस्थित होकर जायजा लिया.प्रदेश प्रभारी का आणन्द रेलवे स्टेशन एवं सूरत भाजपा कार्यालय पर स्वागत सम्मान किया गया.
बैठक में चन्द्रकान्त सोलंकी जी राष्ट्रीय मंत्री और प्रशान्त श्रीमणी व राहुल जी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय सूरत में पदाधिकारी के साथ मुलाकात की गई और भाजपा समर्थक मंच के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार प्रसार कार्यक्रम से अवगत कराया गया.
भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुवीन शेख से प्रदेश प्रभारी द्वारा पहले भी अवगत कराया गया था और आज भी फोन से सम्पर्क किया गया, लेकिन बैठक में उपस्थित नहीं हुए और उनके द्वारा भाजपा समर्थक मंच का विस्तार में कोई रुचि नहीं है न ही सक्रियता से काम कर रहे हैं.
पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण अनुशासनहीनता मानकर प्रदेश अध्यक्ष मूवीन शेख को भाजपा समर्थक मंच से निष्कासित करने का राष्ट्रीय अध्यक्षजी से अनुरोध किया जाता है। और सक्रिय रूप से काम करने वाले प्रशांत श्रीमणी जी को गुजरात प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। जिससे भाजपा समर्थक मंच का विस्तार किया जाएगा। यह जानकारी दीपक श्रीवास्तव प्रदेश प्रभारी गुजरात द्वारा जनहितमें दी गई है.




