ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस की 6 हफ्ते में गई कुर्सी….इस्तीफा दे दिया..ये है लंडन मेरी जान…
ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस की 6 हफ्ते में गई कुर्सी....इस्तीफा दे दिया..ये है लंडन मेरी जान...
लंदन. ब्रिटेन में चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. लिज ट्रस ने कवल 45 दिन तक ब्रिटेन के पीएम के तौर पर कार्यभार संभाला. इस्तीफे के बाद पूर्व पीएम लिज ट्रस ने अपनी तरफ से प्रतिक्रिया दे दी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए, मुझे लगता है कि मैं उन वादों को पूरा नहीं कर पाई, जिनके लिए मैं लड़ी थी. मैंने जानकारी दे दी है कि अब प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे रही हूं. लिज ट्रस ने इस बात पर भी जोर दिया है कि जब वे पीएम बनी थीं, तब देश में आर्थित स्थिरता नहीं थी. परिवारों को इस बात की चिंता था कि बिल कैसे जमा किया जाएं.
लिज ट्रस ने कहा कि हमने टैक्स कम करने का सपना देखा था. मजबूत अर्थव्यवस्ता की नींव डालने की कोशिश की थी, लेकिन मुझे लगता है कि वर्तमान में मैं डिलीवर नहीं कर पाई हूं. इसलिए इस्तीफा दे रही हूं. टैक्स कटौती संबंधित बदलाव के चलते लिज ट्रस का अपनी ही पार्टी में विरोध शुरू हो गया था. लिज ट्रस की कंजर्वेटिव पार्टी में अधिकांश सदस्य लिज ट्रस पर इस्तीफा देने का दबाव बना रहे थे.
ई सर्वे में भी इस बात का खुलासा हुआ था कि अधिकांश लोग अब लिज ट्रस को पीएम पद पर नहीं देखना चाहते हैं. हाल ही में लिज ट्रस के इस्तीफे से पहले ब्रिटेन की गृह मंत्री और वित्त मंत्री दोनों ने इस्तीफा दे दिया था. कंजर्वेटिव पार्टी के भीतर अब एक बार फिर ऋषि सुनक की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. कई रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र हुआ कि कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य लिज ट्रस को पीएम बनाने के फैसले पर पछतावा कर रहे हैं.




