भैंसे का वजन है 15 कुंटल , कीमत है सिर्फ 10 करोड़….इसे देखने के लिये लगती है भीड..
भैंसे का वजन है 15 कुंटल , कीमत है सिर्फ 10 करोड़....इसे देखने के लिये लगती है भीड..
उत्तर प्रदेश से वैसे तो बड़े अजब-गजब किस्से सामने आते हैं लेकिन इस खबर के बारे में जानकर आपको भी जोर का झटका जोरों से लग सकता है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में तीन दिन का अखिल भारतीय किसान मेला लगा हुआ है. इस मेले के पहले ही दिन एक भैंसे (Buffalo) ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया.
हरियाणा के किसान नरेंद्र सिंह , जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है, अपने भैंसे के साथ इस मेले में पहुंचे थे. यहां नरेंद्र सिंह 10 करोड़ रुपये के अपने भैंसे गोलू टू के साथ आए थे. किसान बताते हैं कि इसकी मां रोजाना 26 किलो दूध (Milk) पीती थी और ये भैंसा मुर्रा प्रजाती का है. इस भैंसे का वजन 15 कुंटल है.
4 साल और 6 महीने के इस भैंसे की कीमत करोड़ों रुपये है. इतनी भारी कीमत के भैंसे के बारे में तो लोग सपने में भी नहीं सोच सकते. वहीं इस भैंसे की मेनटेनेंस भी अच्छी खासी करनी पड़ती है. किसान के मुताबिक गोलू का रोज का खर्चा लगभग 1,000 रुपये है. इसकी डायट में 30 किलो सूखा हरा चारा, 7 किलो गेहूं चना और 50 ग्राम मिनरल मिक्सचर शामिल है. इसके सीमन से उनकी अच्छी खासी आमदनी हो जाती है. गोलू टू के पिता पीसी 483 को हरियाणा सरकार को तोहफे में दिया गया था, जिससे भैंसों की नस्ल सुधारी जा सके.
आपको बता दें कि खरीददारों ने ही भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपये एस्टिमेट की थी. लेकिन किसान इसे बेचने के लिए राजी नहीं हुआ. इस भैंसे की कदकाठी देखकर कई लोगों ने मेले में इसके आसपास भीड़ लगा ली. किसान के मुताबिक इस भैंसे के दादाजी यानी गोलू वन से भी उनकी ढेर सारी यादें जुड़ी हुई हैं




