पीएम मोदीजी का संकल्प- हमारी सरकार गरीबों की सरकार,4.5 लाख लोगों के ‘गृह प्रवेश’ में शामिल हुये
पीएम मोदीजी का संकल्प- हमारी सरकार गरीबों की सरकार,4.5 लाख लोगों के 'गृह प्रवेश' में शामिल हुये
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मध्य प्रदेश के 4.5 लाख लोगों के ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम में शामिल हुए और घरों का उद्घाटन किया. इन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत सरकार से घर मिले हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोई कितनी भी हमारी आलोचना करे हम काम करते रहेंगे. पहले टैक्सपेयर को लगता था उसके टैक्स से फ्री की रेवड़ी बांटी जा रही है.
उन्होंने कहा कि इस तरह के काम को देख कर देश का टैक्सपेयर भी खुश होता है. बहुत सारे टैक्सपेयर ने मुझे पत्र लिखे हैं. उन्होंने कहा कि साढ़े चार लाख भाई-बहनों के लिए नए जीवन की शुरूआत हो रही है. जिनके पास संसाधन होते थे उनके लिए धनतेरस होती थी. आज देखिए देश के गरीब भी धनतेरस के दिन घर प्रवेश कर रहे हैं. हमारी सरकार गरीबों की सरकार है. गरीब की इच्छा को सबसे ज्यादा समझती है. हमारी सरकार जो घर देती है उसमें सब सुविधाएं भी साथ देती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा दोस्तों आपसे बात करते हुए पहले अगर गरीबों को लिए घर की घोषणा होती थी तो उसको पानी , बिजली के लिए अलग-अलग चक्कर लगाने होते थे. पहले की सरकार में पूरी प्रक्रिया करने के लिए गरीबों को रिश्वत देनी होती थी. जिसको उस घर में रहना है उसकी अपनी पंसद होती है. उसकी कोई पूछता ही नहीं है. जो पहले घर बनते थे उनमें से बहुत सारे घर में अभी तक गृह प्रवेश हुआ ही नहीं है. हमारी सरकार हर गरीब को घर देने के लिए काम कर रही है.
इसलिए ये घर बन रहे हैं. मध्य प्रदेश में भी 30 लाख घर बनाए जा चुके हैं. लाखों बनते हुए घर देश के कौने-कौने में रोजगार के अवसर भी बना रहे हैं. सतना तो चूना पत्थर के लिए जाना जाता है, सीमेंट के लिए जाना जाता है. लोग राजमिस्त्री भी कहते हैं और रनिमिस्त्री भी कहते हैं




