राष्ट्रीय

बम ब्लास्ट से हिल गई सोमालिया की राजधानी मोगादिशु… 100 लोगों की मौत..कइ घायल…

बम ब्लास्ट से हिल गई सोमालिया की राजधानी मोगादिशु... 100 लोगों की मौत..कइ घायल...

मोगादिशु: सोमालियाई शहर किसमायु में एक कार बम विस्फोट और गोलीबारी में 9 लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद, शनिवार दोपहर कैपिटल सिटी मोगादिशु में 2 अलग-अलग कारों में विस्फोट की घटना घटी. सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख ने स्थानीय सोमाली केबल टीवी से बातचीत में बताया कि विस्फोट में अब तक मरने वालों की संख्या लगभग 100 है और 300 से ​अधिक घायल हुए हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दो कार बम विस्फोटों ने सोमालिया के शिक्षा मंत्रालय की इमारत को निशाना बनाया. रॉयटर्स ने एक स्थानीय नागरिक के हवाले से कहा, ‘दो कार बमों ने K5 स्ट्रीट के किनारे शिक्षा मंत्रालय की इमारत को निशाना बनाया.’ मंत्रालय की रखवाली करने वाले एक पुलिस अधिकारी, जिसने अपना नाम हसन बताया, ने रॉयटर्स को बताया कि उसने विस्फोट के तुरंत बाद कम से कम 12 शव देखे और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल पड़े थे.

Related Articles

Back to top button