इंसान के हाव-भाव की हुबहु नकल उतारता है दुनिया का यह सब से एडवांस रोबोट..!!
इंसान के हाव-भाव की हुबहु नकल उतारता है दुनिया का यह सब से एडवांस रोबोट..!!
बदलते वक्त के साथ दुनिया बदल भी बदल गई है. साइंस, कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में कुछ भी असंभव नहीं रहा. वैसे तो दुनिया का पहला रोबोट साल 1954 में आया था. लेकिन रोबोट का एडवांस वर्जन अब दिख रहा है. ये रोबोट सिर्फ इंसान की तरह काम ही नहीं करते बल्कि दिखते भी हैं. दुनिया के सबसे एडवांस ह्यूमनॉइड रोबोट का नया फुटेज जारी किया गया है. इसमें वो इंसानों की हाव भाव की भी नकल उतारते हैं.
ब्रिटिश अखबार द सन के मुताबित सबसे सटीक नकलची रोबोट को कॉर्नवाल स्थित इंजीनियर्ड आर्ट्स नाम की कंपनी ने बनाया है. अमेका नाम के इस रोबोट को मानव के चेहरे के भावों की नकल करते देखा गया. इसमें पलक झपकना और मुस्कराना शामिल है. ये रोबोट फिलहाल रिसर्चर के नकल करते देखे गए.
लोग रोबोट के लिए खुद को “आभासी कठपुतली” बना सकते हैं.कैमरे का इस्तेमाल करने वाला कोई भी व्यक्ति वास्तविक समय में खुद को 3D मॉडल पर प्रोजेक्ट करने में सक्षम होगा, जिसका अर्थ है कि कठपुतली जैसी अमेका किसी व्यक्ति के चेहरे की बनावट को दोहरा सकती है. रोबोट, जिसे “दुनिया का सबसे एडवांस” ह्यूमनॉइड और “मानव-रोबोट इंटरैक्शन के लिए मंच” के रूप में वर्णित किया गया है. कहा जाता है कि ये भाषण क्षमताओं से लेकर मुंह की गति तक हर चीज पर बारीकी से काम कर रहा है.




