राष्ट्रीय

केजरीवाल की गहरी चाल, गुजरात चुनाव के भद्दे नजर विवादी मंत्री का इस्तीफा..

केजरीवाल की गहरी चाल, गुजरात चुनाव के भद्दे नजर विवादी मंत्री का इस्तीफा..

नई दिल्ली. दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. पिछले दिनों एक ‘धर्मांतरण कार्यक्रम’ में कथित तौर पर शामिल होने से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद वह विवाद में घिर गए थे और बीजेपी लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी.

दिल्ली के समाज कल्याण, सहकारिता और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री गौतम ने अपना दो पन्ने का इस्तीफा ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है और दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है. ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है. अब मैं और अधिक मज़बूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूंगा.’

आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मज़बूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूँगा

Related Articles

Back to top button