गुजरातराष्ट्रीय

पीएम मोदीजी ने मेहसाणा को दी करोड़ों रुपये की सौगात….

पीएम मोदीजी ने मेहसाणा को दी करोड़ों रुपये की सौगात....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से गुजरात और मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान वे गुजरात में 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. रविवार की शाम को पीएम मोदी ने गुजरात के मेहसाणा जिले के मोढेरा गांव को भारत का पहला 24×7 सौर उर्जा संचालित गांव घोषित किया. इस दौरान संबोधन में महर्षि वाल्मीकि का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती का पावन अवसर है, महर्षि वाल्मीकि ने हमें भगवान राम के समरस जीवन के दर्शन करवाए और समानता का संदेश दिया. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

पीएम मोदी ने कहा कि मोढेरा गांव सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. अब इसे सौर ऊर्जा वाले गांव के तौर पर भी जाना जाएगा. इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि आज मोढेरा के लिए, मेहसाणा के लिए और पूरे नॉर्थ गुजरात के लिए विकास की नई ऊर्जा का संचार हुआ है. बिजली, पानी से लेकर रोड, रेल तक, डेयरी से लेकर कौशल विकास और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का आज लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है.

पीएम मोदी ने कहा कि अब तक ये होता था कि सरकार बिजली पैदा करती थी और जनता खरीदती थी. अब केंद्र सरकार ये लगातार प्रयास कर रही है कि लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगाएं, किसान अपने खेतों में बिजली पैदा करें. सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार मदद दे रही है. पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ दिनों से सूर्य ग्राम को लेकर के, मोढेरा को लेकर के पूरे देश में चर्चा चल पड़ी है. कोई कहता है कभी सोचा नहीं था कि सपना हमारी आंखों के सामने साकार हो सकता है. आज सपना सिद्ध होता देख रहे हैं.

Related Articles

Back to top button