UNCATEGORIZED

दिल्हीवालों, सब्र करो इस साल भी पटाखों पर बना रहेंगा बैन…सुररररररउ..!

दिल्हीवालों, सब्र करो इस साल भी पटाखों पर बना रहेंगा बैन...सुररररररउ..!

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल पटाखों पर प्रतिबंध जारी रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर लगाया बैन हटाने से इनकार किया है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिवाली की छुट्टियों से पहले मामले की सुनवाई करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने प्रदूषण को लेकर दिल्ली/ NCR के लिए विशेष आदेश जारी किए थे. हमारा आदेश बहुत स्पष्ट है. शीर्ष अदालत ने इस याचिका को अन्य याचिकाओं के साथ टैग करने का आदेश दिया है.

भाजपा नेता मनोज तिवारी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर लगाया गया बैन हटाने से मना कर दिया. याचिका में पटाखों पर लगे बैन को संस्कृति के खिलाफ बताया गया था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनोज तिवारी ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया था कि अगले साल 2 जनवरी तक दिल्ली में पूर्ण रूप से पटाखों पर बैन रहने वाला है. भाजपा नेता मनोज तिवारी ने अपनी याचिका में इस फैसले को संस्कृति के खिलाफ बताया.

Related Articles

Back to top button