राष्ट्रीय

09 अक्टूबर को है शरद पूर्णिमा, जानें इस दिन क्या है महत्व…

09 अक्टूबर को है शरद पूर्णिमा, जानें इस दिन क्या है महत्व...

इस साल शरद पूर्णिमा 09 अक्टूबर दिन रविवार को है. आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जानते हैं. शरद पूर्णिमा की रात का धार्मिक महत्व है. इस रात चंद्रमा, माता लक्ष्मी और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने का विधान है. इतना ही नहीं इस दिन भोग में देवी देवताओं को खीर अर्पित करते हैं. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव बता रहे हैं कि शरद पूर्णिमा की रात क्या करें और क्या न करें?

शरद पूर्णिमा को क्या करें

  1. शरद पूर्णिमा के दिन अपने घर की अच्छे से साफ सफाई करें. कहीं पर कूड़ा कचरा या जाले न हों, इसका ध्यान रखना चाहिए.
  2. शरद पूर्णिमा दिवाली से पूर्व माता लक्ष्मी की पूजा करने का अवसर है. इस रात आप माता लक्ष्मी की पूजा करें. धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं.
  3. रात्रि के समय में अपने घर के मुख्य द्वार को खोलकर रखें. सजावट और प्रकाश करें. इससे माता लक्ष्मी का आगमन आपके घर होगा.

  1. शरद पूर्णिमा को माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं क्योंकि माता को यह प्रिय है. खीर के अलावा दूध से बनी मिठाई का भोग लगा सकते हैं.

  1. शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है, इसलिए आप चंद्र देव की पूजा करें. उनको दूध, जल, फूल और अक्षत् मिलाकर अर्पित करें. इससे कुंडली का चंद्र दोष दूर होगा. सुख समृद्धि आएगी.

  1. शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाएं और उसे चांदनी रात में खुले में रख दें. चंद्रमा की औषधीय किरणों से वह खीर अमृत समान होता है, जिसे खाने से व्यक्ति निरोगी होता है.
  2. शरद पूर्णिमा की रात भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें क्योंकि इसे रास पूर्णिमा भी कहते हैं. इस रात भगवान श्रीकृष्ण ने रास रचाया था.

Related Articles

Back to top button