जानिये, दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटरो को खाने में क्या पसंद है…ची…ची…चीकन…
जानिये, दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटरो को खाने में क्या पसंद है...ची...ची...चीकन...
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में 9 अकटूबर को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा. अर्से बाद यहां मैच होने से क्रिकेट प्रेमी बेहद उत्साहित हैं. गुरुवार 6 अक्टूबर से टिकट की बिक्री शुरू हो गयी है. भारतीय और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम 07 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी. खिलाड़ियों के लिए रांची के होटल रेडिसन ब्लू में ठहरने का विशेष इंतजाम किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार दोनों टीमें एयरपोर्ट से सीधे होटल रेडिसन ब्लू पहुंचेगी, जहां उनके लिए पहले से ही कमरे बुक हैं. उनके आगमन को लेकर होटल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. वहीं 8 अक्टूबर को दोनों टीम JSCA स्टेडियम में प्रैक्टिस भी करेगी. रांची दौरे के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ियों के खाने-पीने के लिए रेडिशन ब्लू होटल में विशेष व्यवस्था की गई है. होटल सूत्रों के अनुसार खिलाड़ी सबसे अधिक समय कैफेटेरिया में बिताएंगे. ऐसे में कैफेटेरिया के अंदर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों कॉफी, मॉकटेल सहित पेस्ट्री और केक का इंतजाम किया जाएगा.




