FASTag वॉलेट से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़..बच के रहेना रे बाबा…
FASTag वॉलेट से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़..बच के रहेना रे बाबा...
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ‘फास्टैग वॉलेट’ का इस्तेमाल कर कथित मोबाइल धोखाधड़ी में शामिल गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी 5जी सेवा अथवा क्रेडिट कार्ड शुरू करने जैसी सेवाएं प्रदान करने के बहाने लोगों को फोन करते थे और उनके ‘फास्टैग वॉलेट’ में पैसे अंतरित करने के लिए आवश्यक विवरण ले लेते थे. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मोहम्मद जाहिद, पवन सिंह और रवि मित्तल के रूप में हुई है.
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि जाहिद इस गिरोह के सरगना पवन सिंह की ओर से मुहैया कराये गये फर्जी खातों का प्रबंधन करता था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने एक महीने से भी कम समय में लोगों से 80 लाख रुपये की ठगी की. दरअसल, पुलिस द्वारा एक हत्या के मामले में जांच के दौरान यह मामला संज्ञान में आया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ठगी गैंग का एक सदस्य हत्या के आरोपी के साथ रह रहा था. पुलिस ने 22 वर्षीय मोहम्मद जाहिर को लैपटॉप, मोबाइल, कार्ड स्वाइप मशीन और कई सिम कार्ड के पकड़ा.




