राष्ट्रीय

आखिर केजरीवाल का दर्द छलक उठा..उपराज्याल मुझे भोत डांटते है…! इतना तो पतनी भी नहीं डाटतीजी..

आखिर केजरीवाल का दर्द छलक उठा..उपराज्याल मुझे भोत डांटते है...! इतना तो पतनी भी नहीं डाटतीजी..

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर एलजी वीके सक्सेना पर निशाना साधा है. सीएम केजरीवाल ने एलजी पर तंज कसा और कहा कि उन्हें थोड़ा Chill करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ LG साहिब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटती.  पिछले 6 महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे.  LG साहिब, थोड़ा chill करो और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा chill करें.’

उपराज्यपाल का कहना था कि 2 अक्टूबर को राजघाट और विजय घाट पर आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की सरकार का कोई मंत्री मौजूद नहीं था, जबकि वहां राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य विशिष्ट लोग मौजूद थे. सीएम केजरीवाल का ट्वीट उस वक्त सामने आया जब डिप्टी केंद्रीय एजेंसियों ने शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को आरोपी पाया है.

एलजी विनय सक्सेना ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ एक और जांच के आदेश दिए हैं. एलजी विनय सक्सेना ने पावर सब्सिडी पर जांच करने के आदेश दिए हैं. बीएसईएस को दी जा रही पावर सब्सिडी में कथित गड़बड़ियों को लेकर एलजी ने मुख्य सचिव से एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट भी मांगी है. दरअसल, दिल्ली सरकार बिजली उपभोक्ताओं को बिजली पर सब्सिडी देती है. महीने में 201 से 400 यूनिट तक बिजली खपत पर 50 फीसदी सब्सिडी मिलती है. उपभोक्ताओं की बजाय सरकार बिजली कंपनियों को इस बिल का भुगतान करती है. लेकिन अब इसमें एलजी ने बिजली सब्सिडी में कथित अनियमितता की जांच के आदेश दिए हैं.

Related Articles

Back to top button